
एक गांव में एक किसान रहता था। वह खेती करके अपना जीवन निर्वाह करता था। मगर वह अपने आप से बहुत दुखी रहता था।उसके खेत में कभी बाढ़ आ जाए या कभी सूखा पड़ जाए या कभी धूप आ जाए तो कभी ओले पड़ जाए तो हर बार कुछ ना कुछ भगवान से कहता क्योंकि उसकी फसल खराब हो जाती थी।एक बार बड़ा दुखी होगा, उसने भगवान बोला है प्रभु आप तो अंतर्यामी हो। आप सब जानते हैं मगर मुझे लगता है आपको खेती बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है।
फिर किसान बोला प्रभु मुझे एक बार मौका दीजिए जैसा मैं चाहूं वैसा मौसम करू फिर आप देखना कैसे अन्न का भंडार भर दूंगा फिर भगवान मुस्कुराए भगवान ने कहा, तुम्हारी इच्छा पूरी हो।गेहूं का मौसम आने पर किसान ने गेहूं की फसल बोई।,जब किसान को धूप की जरूरत थी तब धूप मिली ,जब पानी की जरूरत थी पानी मिला , जब तेज हवा की जरूरत थी हवा मिली आंधी को उसने अपने पास आने नहीं दी, जब समय बीता फसल बढ़ी हुई और किसान बहुत खुश हुआ क्योंकि इस बार उसकी मर्जी से मौसम में बदलाव हुआ था।
जब फसल काटने का समय आया किसान बड़ा खुश होकर खेत में गया और फसल काटने लगा। जब किसान ने फसल काटी और जब उसने गेहूं देखें, वह बड़ा दुखी हुआ सर पर हाथ रख कर बैठ गया।क्योंकि गेहूं के अंदर एक भी बाली के अंदर गेहूं था ही नहीं, गेहूं की सारी अं दर से खाली थी किसान भगवान बड़ा दुखी होकर भगवान से बोला प्रभु यह क्या हुआ?
किसान बड़ा दुखी हुआ तब भगवान से बोला है प्रभु यह क्या हुआ?
तब भगवान बोले यह तो होना ही था। तुमने पौधों को जरा भी संघर्ष का मौका दिया ही नहीं ना तेज धूप में उनको तपने दिया दिया ना ही तुमने पौधों को ओले और आंधी से लड़ने दिया ही नहीं भगवान बोले तुम्हारे पौधे खोखले इसलिए रह गए जब आंधी आती तेज बारिश होती ओले गिरते तब पौधा अपने बल से खड़े रहते है। वह अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करते है।कोई भी काम शुरू करने से पहले जीवन में कठिनाइयां जरूर आती है जब उनका सामना करो तब फल मिलता है।
उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो चुनौती ना हो तो आदमी खोकला ही रह जाता है। उसके अंदर कोई गुण नहीं आ पाते। इसलिए जीवन में चुनौतियां का आना जरूरी है।भगवान की बातें सुनकर किसान को अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने फिर गेहूं की बीज बोए उसने अच्छी तरह उनकी देखभाल की फिर किसान की कुछ समय बाद बहुत अच्छी फसल हुई।
शिक्षा = इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है। हमें कठिनाइयों से डरना नहीं कठिनाइयों का सामना करना चाहिए।

1 Comments
Nyc Story
ReplyDelete