1)  भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं। मन अशांत है। इसे नियंत्रित करना कठिन है लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।

2) भगवान श्री कृष्ण  भगवत गीता में कहते हैं नर्क के तीन द्वार है वासना, क्रोध ,और लालच।



3) जीवन में कलम, कसम ,और कदम हमेशा सोच समझकर ही उठाने चाहिए।

4) जीवन में आज कुछ ऐसा करें कि कल आप खुद को उस काम के लिए धन्यवाद दे सके।

5) जिंदगी में किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है और किसी का प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान है।

6)  एक मिनट में जिंदगी नहीं बदलती लेकिन एक मिनट में सोच कर लिया हुआ फैसला पूरी जिंदगी बदल देता है। इसलिए जब भी कोई फैसला ले सोच समझ कर ही ले।

7) दुनिया में हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है।एक कामयाबी है जो ठोकर लगने के बाद मिलती है।

8)  सही समय कभी नहीं आता। समय को सही बनाना पड़ता है।